शनिवार, 14 जून || हताश भविष्यद्वक्ता की हताश प्रार्थना
- Honey Drops for Every Soul

- Jun 14, 2025
- 2 min read
आत्मिक अमृत अध्ययनः योना 2ः 1-10
“तब योना ने उसके पेट में से अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना करके कहा।” - योना 2ः1
योना अध्ययन 2 हमें अवज्ञाकारी भविष्यवक्ता योना को दिखाता है, जिसने खुद को एक बड़ी मछली के पेट में पाया। यह एक दिव्य चमत्कार था कि मछली बिल्कुल सही समय पर, बिल्कुल सही जगह पर, योना को निगलने के लिए बिल्कुल सही भूख के साथ प्रकट हुई, लेकिन इस प्रक्रिया में उसे मारने या उसे चोट पहुँचाने के लिए नहीं। यह कल्पना करना कठिन है कि योना के लिए मछली के अंदर होना कैसा था। लेकिन मछली के अंदर रहते हुए उसने एक सुंदर प्रार्थना की जिसमें सबसे पहले उसने मदद के लिए परमेश्वर को पुकारा। (वचन 2) दूसरा, उसने कबूल किया कि यह परमेश्वर ही थे जिन्होंने उसे वहाँ रखा जहाँ वह था। (वचन 3) उसने लोगों या परिस्थितियों को दोष नहीं दिया, लेकिन उसने स्पष्ट रूप से देखा कि जहाज और तूफान, उग्र समुद्र और बड़ी मछली के पीछे, ब्रह्मांड के परमेश्वर खड़े थे। तीसरा, उसे लगा कि वह बड़ी मछली में मरने वाला था, (वचन 5) लेकिन फिर वह परमेश्वर से लिपट गया, जो उसकी एकमात्र आशा थी। सारी अवज्ञा और आत्म-केंद्रित जीवन जीने के बाद, योना ने अपना पूरा ध्यान प्रभु की ओर लगाया। चैथा, उसने प्रभु की सेवा करने की कसम खाई, (वचन 9) उनकी संप्रभुता के सामने उसने खुद को नम्र किया।
प्यारे दोस्तों, कभी-कभी परमेश्वर हमें उस जगह पर लाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं जहाँ हम उन्हें याद करते हैं। वे हमें “एक बड़ी मछली के पेट” में डाल सकते हैं। यह कोई आपदा, बीमारी या नुकसान हो सकता है। हमें अपनी समस्याओं के लिए दूसरों या परमेश्वर को दोष नहीं देना चाहिए। अगर हमारी हताशा हमारे दिल को परमेश्वर की ओर मोड़ती है तो हताश होना अच्छी बात है। सूखी जमीन पर अपनी योजनाओं के बारे में शेखी बघारने से बेहतर है कि हम मछली में रहकर परमेश्वर से बात करें। इसलिए आइए हम उनके सामने समर्पण करें, अपने पापों को स्वीकार करें और उनके साथ मेल-मिलाप करें। वे दयालु और करुणामय है। उन्होंने योना को कभी नहीं छोड़ा और कभी भी हमारी पुकार को अनदेखा नहीं किया।प्रार्थनाः प्रिय प्रभु, जब योना को अपने पाप का एहसास हुआ और उसने उसे स्वीकार किया, तो आपने उस पर दया किया और उसे मछली से बाहर निकाला। जब आप मुझे मेरे जीवन में एक अंधेरे स्थान पर डालते हैं, तो मुझे कुड़कुड़ाने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने दिल की जाँच करनी है और आपसे सीखना है कि आपने ऐसा क्यों होने दिया, पश्चाताप करें और आपकी ओर मुड़ें। आमीन।
Our Contact:
EL-SHADDAI LITERATURE MINISTRIES TRUST, CHENNAI - 59.
Office: +91 9444456177 || https://www.honeydropsonline.com




Comments